रायपुर : छत्तीसगढ़ के मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले के चिरमिरी विकासखंड में स्थित जगन्नाथ मंदिर एक अद्वितीय और आकर्षक स्थल है। यह मंदिर एक छोटे से पठार के ऊपर बनाया गया है और दिखने में विश्वविख्यात पूरी जगन्नाथ मंदिर के समान प्रतीत होता है। अपनी सुंदर वास्तुकला और अद्वितीय डिज़ाइन के कारण यह मंदिर दर्शकों और श्रद्धालुओं को आकर्षित करता है। छत्तीसगढ़ …
Read More »Monthly Archives: January 2025
बार-होटलों में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 5 प्रतिष्ठानों पर छापे
रायपुर। राजधानी रायपुर में नियमों का उल्लंघन करने वाले बार-होटलों के खिलाफ आबकारी विभाग ने बड़ी कार्रवाई की। देर रात हुई छापेमारी में 5 बार-होटलों से बिना होलोग्राम और अन्य राज्यों से लाई गई शराब जब्त की गई। यह कार्रवाई आबकारी आयुक्त आर. शंगीता और कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह के निर्देश पर संभागीय उड़नदस्ता और जिले के कार्यपालिक आबकारी …
Read More »लखपति दीदी पहल: विश्रामपुरी की बिहान से कोंडागांव के विश्रामपुरी की इश्वरी बनी लखपति दीदी
रायपुर : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण को लेकर शुरू की गई लखपति दीदी पहल ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने का एक उल्लेखनीय माध्यम बन रही है। यह पहल राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम) के तहत महिलाओं को आजीविका गतिविधियों से जोड़कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने और उनकी वार्षिक आय को एक लाख रुपये से अधिक …
Read More »दिव्यांगजन विवाह प्रोत्साहन योजना दिव्यांग वर्ग के आत्मनिर्भरता और सम्मान की ओर कदम
महासमुंद : राज्य सरकार द्वारा संचालित दिव्यांगजन विवाह प्रोत्साहन योजना समाज के दिव्यांग वर्ग को नई उम्मीदें और सम्मान प्रदान करने की एक सराहनीय पहल है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इस योजना के तहत महासमुंद जिले में 06 जनवरी को आयोजित एक विशेष कार्यक्रम में तीन लाभार्थियों को प्रोत्साहन राशि प्रदान की। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार हर वर्ग …
Read More »‘स्वामी विवेकानंद युवा शक्ति मिशन’ युवाओं की ऊर्जा को देगा रचनात्मक दिशा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
भोपाल : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का ध्येय मंत्र GYAN पर ध्यान (ग़रीब, युवा, अन्नदाता और नारी) के सशक्तिकरण पर रहा है। उनके सशक्त एवं विजनरी नेतृत्व में राज्य सरकार का भी फोकस युवाओं के सशक्तिकरण पर है। प्रधानमंत्री मोदी के ध्येय मंत्र को धरातल पर लाने के उद्देश्य से प्रदेश के युवाओं …
Read More »नगरीय निकाय चुनाव: आरक्षण प्रक्रिया पूरी, रायपुर नगर निगम महिला के लिए आरक्षित
रायपुर। नगरीय निकाय चुनाव के लिए लंबे समय से प्रतीक्षित आरक्षण प्रक्रिया आखिरकार पूरी हो गई है। रायपुर के दीनदयाल ऑडिटोरियम में 14 नगर निगम, 53 नगर पालिका, और 125 नगर पंचायतों सहित कुल 192 नगरीय निकायों के लिए लॉटरी पद्धति से आरक्षण किया गया। रायपुर नगर निगम को इस बार सामान्य महिला वर्ग के लिए आरक्षित किया गया है। …
Read More »स्वामी विवेकानंद जयंती 12 जनवरी से आरंभ होगा युवा शक्ति मिशन – मुख्यमंत्री डॉ. यादव
भोपाल : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि स्वामी विवेकानन्द की जयंती 12 जनवरी 2025 (युवा दिवस) के अवसर पर स्वामी विवेकानंद युवा शक्ति मिशन प्रारंभ किया जायेगा। मिशन के प्रमुख उद्देश्य युवाओं में आत्मविश्वास निर्माण, प्रतिस्पर्धा के लिए तैयारी के साथ उनके कौशल उन्नयन और प्रतिभा को निखारने की गतिविधियों को बढ़ावा देना है। मिशन के प्रमुख …
Read More »सिंहस्थ-2028 के लिए उज्जैन, इंदौर संभाग में जारी अधोसंरचनात्मक कार्यों की प्रगति की प्रत्येक 15 दिन में हो समीक्षा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
भोपाल : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि सिंहस्थ-2028 में उज्जैन और इंदौर संभाग गतिविधियों के मुख्य केंद्र रहेंगे। इन संभागों में 2 ज्योतिर्लिंग होने से श्रद्धालुओं का आवागमन तथा धार्मिक गतिविधियां तुलनात्मक रूप से अधिक होंगी। इंदौर-उज्जैन संभाग में जारी विभिन्न विभागों के कार्य समय-सीमा में पूर्ण हों, यह मॉनिटरिंग प्रत्येक 15 दिन में सुनिश्चित करें। सक्षम …
Read More »पंजीकृत गौ-शालाओं के गौवंश को मिलेगा 40 रुपए प्रतिदिन अनुदान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
भोपाल : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रदेश सरकार गौ-संरक्षण एवं गौ-संवर्धन के लिए निरंतर कार्य कर रही है। हमारा प्रयास है गौ-वंश की उचित देखभाल हो, उन्हें समुचित आहार एवं पोषण मिले और इसके साथ पशुपालकों की आय भी बढ़े। इसके लिए सरकार कई योजनाएं ला रही है। प्रदेश में पशुपालन एवं दुग्ध उत्पादन को बढ़ावा …
Read More »दोस्ती के नाम पर बुलाकर नाबालिग ने किया खून, चाकूबाजी से युवक की मौत
बलौदाबाजार। जिले के कसडोल थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। ग्राम पंचायत पिपरछेड़ी में एक नाबालिग ने अपने ही दोस्त पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर उसकी हत्या कर दी। इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। नाबालिग आरोपी का आरोप है कि मृतक राजेश कुमार निर्मलकर (22) उसकी छोटी बहन …
Read More »